दुमका में पत्थर व्यवसाई को गोली मारने वाला अपराधी मुन्ना राय गिरफ्तार

Sunday, Nov 22, 2020-12:50 PM (IST)

दुमकाः झारखंड के दुमका में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 25 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर पत्थर व्यवसाई मनोज भगत उर्फ काला मनोज को 12 नवम्बर को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को अपराधी मुन्ना राय को गिरफ्तार कर लिया।

दुमका परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने ट्वीट कर पहले इस गिरफ्तारी की जानकारी दी और फिर उन्होंने बताया कि कुख्यात बदमाश मुन्ना राय को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने उसके सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे कथित पत्रकार उमेश सिंह को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static