पाकुड़ः शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wednesday, Mar 03, 2021-12:16 PM (IST)

 

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ में शादी का झांसा देकर 14 साल की किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्मी सुराज शेख मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह शादी का झांसा देकर बीते डेढ़ महीने से किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। किशोरी ने जब शादी का दबाव बनाया तो सुराज शेख मुकर गया।

आखिरकार पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां ने भी आरोपी पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद उसने सुराज शेख के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static