मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी- झारखंड के कुछ हिस्सों में 5 से 8 जून के बीच लू चलने के आसार

6/5/2023 12:54:49 PM

Ranchi: झारखंड में तापमान 39 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और कई जिलों में लू चल रही है। मौसम कार्यालय के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

"झारखंड के कुछ हिस्सों में चल सकती है लू"
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने सोमवार से राज्य के उत्तर पूर्व तथा दक्षिण पूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की। अगले 4 दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया,‘‘ सोमवार से झारखंड के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है और यह स्थिति 8 जून तक रह सकती है। अगले 4 दिन तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रह सकता है।'' जब किसी जिले का तापमान सामान्य तापमान से कम से कम 5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब लू की स्थिति घोषित की जाती है।

"9 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है"
उन्होंने कहा कि 9 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static