Mehndi Designs For Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर अपने हाथों में लगाएं ये लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, मिनटों में मिलेगा Perfect Look
Wednesday, Oct 22, 2025-04:22 PM (IST)
Mehndi Designs For Bhai Dooj 2025: कल यानी 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई का तिलक कर उनकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। बदले में भाई भी अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद आने वाले इस पर्व पर मेहंदी लगाना एक खास परंपरा है। अगर आप भी इस भाई दूज 2025 पर अपने हाथों में सबसे लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन लगाना चाहती हैं ताकि हर कोई आपके हाथों की तारीफ करे, तो यहां कुछ ऐसे डिज़ाइन दिए गए हैं जो इस समय काफी चलन में हैं।

अगर आपके पास उतना समय नहीं है और आप भाई दूज पर अपनी हथेलियों की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

भाई दूज पर आप इस तरह की खूबसूरत डिजाइन अपनी हथेलियों पर लगा सकती हैं। इस पर बीच में हैप्पी भाई दूज लिखकर मेहंदी को और भी ज्यादा यूनिक टच दे सकती हैं।

अगर आपकी क्रिएटिविटी अच्छी है या आप किसी आर्टिस्ट से भाई दूज पर मेहंदी लगवाने जा रही हैं, तो ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। लेटेस्ट और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के लिए एकदम परफेक्ट पैटर्न है।

हाथों पर भरी हथेली वाली मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो आप इस तरह के डिजाइन लगवा सकती हैं। हां थोड़ी मेहनत लगेगी पर रचने के बाद यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगी।

पूरे हाथों में भरी मेहंदी लगवाने की बजाय आप एक ऊंगली से शुरू करके बेल का यूनिक डिजाइन बनवा सकती हैं।

कलाई पर जाली और हथेली पर फूलों का मेहंदी डिजाइन हाथों को यूनिक लुक देता है।

हथेली के पीछे की साइड में ऐसी मेहंदी लगवा सकते हैं। ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।

ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे डिजाइन से हाथ भरे-भरे दिखते हैं।

कुछ लाइट मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस डिजाइन में आपको हथेली के पीछे ऐसा महीन डिजाइन बनवाना है।

