शादीशुदा बहन के साथ सगे भाई ने किया दुष्कर्म, बच्चे की दवाइयां लेने गया था जीजा, तभी....

Sunday, May 10, 2026-10:46 AM (IST)

Jharkhand Crime: झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ी बहन से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि महिला का पति अपने तीन साल के बच्चे के लिए दवाइयां खरीदने बाहर गया था, तभी उसके साले ने कथित तौर पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले मां की मृत्यु के बाद उसने छोटे भाई को अपने घर पर रहने के लिए बुलाया था। 

यह भी पढ़ें- अकेली थी महिला...तभी घर में घुस गए 3 दरिंदे, फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म; तीनों गिरफ्तार

बड़कागांव पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा,'' पीड़िता की चिकित्सा जांच की जा रही है।'' पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static