विधानसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के लिए नियुक्त किए 3 संयोजक, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Thursday, Oct 17, 2024-12:13 PM (IST)

नई दिल्ली/रांची: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 3 वरिष्ठ संयोजक नियुक्त किए हैं। इसमें बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मार्कम के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता वी के हरिप्रसाद, तरुण गोगोई तथा मोहन मारकम को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ संयोजक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static