हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 107 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

Friday, Jun 27, 2025-01:30 PM (IST)

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में 24 जून को शुरू किये गए एक विशेष अभियान के दौरान 100 से अधिक वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह अभियान मंगलवार रात शुरू किया गया था और संपत्ति कुर्की से संबंधित मामलों में फरार वारंटियों एवं आरोपियों के खिलाफ आज भी जारी रहा। बयान के अनुसार, 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत के आदेशों के अनुपालन में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किये गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static