Mainiyan Samman Yojana: आज से सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने होंगे शुरू, CM हेमंत ने X पर दी जानकारी

Thursday, Aug 22, 2024-10:52 AM (IST)

रांची: मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत आज यानी 22 अगस्त से सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी।

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि प्रमंडल वार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि सभी बहनों के खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 अगस्त तक 45 लाख बहनों का निबंधन हो चुका है। इनमें 42 लाख 85 हजार (94.6%) बहनों के आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। सीएम ने कहा कि 22 अगस्त से प्रमंडल वार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि सभी बहनों के खातों में पहुंचनी शुरू हो जायेगी। सीएम ने कहा कि प्रमंडलवार कार्यक्रम में मैं आप बहनों से संवाद करूंगा एवं सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किस्त पहुंच जायेगी। उन्होंने कहा कि मात्र 18 दिनों में यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।

सीएम हेमंत ने बताया कि वह किन जिलों की महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। सीएम ने इसकी लिस्ट भी शेयर की।

22 अगस्त – पलामू प्रमंडल – पलामू
23 अगस्त – उत्तरी छोटानागपुर – हजारीबाग
27 अगस्त – संताल परगना – दुमका
28 अगस्त – कोल्हान प्रमंडल – चाईबासा
30 अगस्त – दक्षिणी छोटानागपुर – रांची


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static