जमशेदपुर में लोको पायलट की हत्या, स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली; मची अफरा-तफरी

Monday, Apr 27, 2026-05:59 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में टाटानगर स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जी.के. गौतम को रात करीब 12:30 बजे दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने करीब से गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले लोको पायलट को पास के रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी (शहर) ललित मीणा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से जमीन विवाद के कारण हत्या होने की आशंका है, हालांकि सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। एसपी ने कहा, "हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static