लातेहार में रूह कंपा देने वाला हादसा! तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आई ननद-भाभी, मौ/त
Sunday, Jun 08, 2025-04:18 PM (IST)

Latehar Road Accident: झारखंड के लातेहार में आज यानी रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं इस दुखद हादसे के बाद परिवार और पूरा इलाका शोक में डूब गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहंस गांव की है। मृतकों की पहचान पुष्पा एक्का और सुषमा एक्का के रूप में हुई है। रिश्ते में दोनों ननद-भाभी है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सड़क किनारे खड़ी थी, तभी ये हादसा हुआ। तेज गति से एक पिकअप वाहन आया और सड़क किनारे खड़ी दोनों ननद-भाभी को कुचल डाला। वहीं इस हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने नेतरहाट–महुआडांड़ मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया और दोषी की शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई।