Jharkhand: न्यायमूर्ति नवनीत कुमार झारखंड विद्युत आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Tuesday, Aug 26, 2025-04:04 PM (IST)

Jharkhand: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन के दरबार हॉल में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग, राँची के अध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना का वाचन किया। तत्पश्चात राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ0 नितिन कुलकर्णी ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। 

राज्यपाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड विधानसभा की सदस्य कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं पुलिस सेवा के पदाधिकारीगण, गणमान्य अतिथिगण तथा नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजन उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static