पत्रकार मृत्युंजय श्रीवास्तव का निधन, हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया गहरा दु:ख

5/8/2021 6:59:07 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को आज तक के पत्रकार मृत्युंजय श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि आजतक के वरिष्ठ पत्रकार और मेरे मित्र मृत्युंजय श्रीवास्तव के निधन की दुखद सूचना मिली, मन व्यथित और विचलित हैं, परसो ही बात हुई थी तो बताया ठीक हूं जल्द वापस आऊंगा और आज ये खबर...नि:शब्द हूं। ईश्वर आपको श्रीचरणों में जगह दें और परिजनों को दुख सहने का साहस दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सोरेन ने लातेहार में कार्यरत न्यूज 11 के पत्रकार अतुल वर्मा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी आज तक के पत्रकार मृत्युंजय श्रीवास्तव और न्यूज 11 के पत्रकार अतुल वर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static