उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करेगा JMM

Wednesday, Aug 03, 2022-03:07 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बुधवार को यहां घोषणा की कि झामुमो उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करेगा।

सोरेन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘सम्यक विचारोपरान्त झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रतिपक्ष की ओर से उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है।''

झामुमो ने राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वर्तमान में लोकसभा में एक और राज्यसभा में दो सांसद हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static