युवती पर चढ़ा युवक का भूत! परिजनों ने रस्सी से बांधकर की झाड़-फूंक कराने की तैयारी

Sunday, Mar 08, 2026-01:01 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के नोवामुंडी क्षेत्र के तोड़े टोपा गांव में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बीते शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवती को उसके ही परिजनों ने “भूत सवार होने” के शक में रस्सी से बांध दिया और झाड़-फूंक कराने के लिए ले जाने की तैयारी की।

परिजनों का दावा

युवती के भाई और भाभी का कहना है कि अचानक युवती का व्यवहार बदल गया था। उनका मानना है कि युवती पर किसी मृत युवक की आत्मा सवार हो गई है। कुछ दिन पहले झिकपानी इलाके में एक युवक की मौत हुई थी और परिवार को शक है कि उसी युवक का भूत युवती पर असर कर रहा है।

क्यों बांधा गया

युवती लगातार इधर-उधर भाग रही थी। इसके कारण परिवार ने उसे कपड़े की रस्सी से कमर में बांधकर रोकने की कोशिश की। भाई का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि युवती पर कोई आत्मा का असर है, इसलिए उसे झाड़-फूंक कराने के लिए ले जाया जा रहा था।

अंधविश्वास और जागरूकता की कमी

स्थानीय लोग भी इस घटना पर चर्चा कर रहे हैं। उनका मानना है कि आज के आधुनिक समय में भी समाज में अंधविश्वास गहरा है। वे कहते हैं कि ऐसी स्थिति में डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी है, लेकिन अक्सर लोग झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासी तरीकों का सहारा लेते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static