गोंडा ट्रेन हादसे में JMM का रेल मंत्री पर हमला- मंत्री को रेल नहीं, शब्दों की चिंता...फुर्सत मिलते ही रील बनाने में लग जाते हैं

Friday, Jul 19, 2024-03:21 PM (IST)

रांची: उत्तर प्रदेश में हुए गोंडा ट्रेन हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 32 घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इस हादसे के बाद झामुमो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर जमकर हमला बोला है।

"क्या ऐसे ही ये तानाशाह देश चलायेंगे"
झामुमो ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रेल मंत्री को रेल की चिंता नहीं है, उन्हें शब्दों की पड़ी है। शब्दों से फुर्सत मिलते ही रील बनाना और चुनाव प्रभारी की भूमिका में लग जाते हैं। झामुमो ने आगे कहा कि असम के सीएम बाढ़ में जनता को मारता छोड़ “रिसार्ज” के लिए झारखंड घूमते हैं। कृषि मंत्री को किसानों की सुध लेने की फुरसत नहीं। क्या ऐसे ही ये तानाशाह देश चलायेंगे।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा था कि विपक्ष द्वारा पीएम मोदी के लिए जिस तरह के शब्दों का चयन किया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। 'हिंसा' और 'हत्या' जैसे शब्दों के इस्तेमाल से उपज होती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, अपनी राजनीतिक गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 घायल हैं। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर स्थानीय प्रशासन को प्रभावित यात्रियों की हर संभव मदद का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों को सही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static