Jharkhand Weather Update:झारखंड में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Friday, Mar 21, 2025-09:05 AM (IST)

Jharkhand Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग ने 21 से 22 मार्च तक झारखंड के लिए 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि को लेकर एक ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है तथा लोगों से सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया है। आज सुबह से हजारीबाग, लातेहार, पलामू, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह और पाकुड़ में रुक-रुककर बारिश होती रही। राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।
लोगों को गर्मी से मिली राहत
बता दें कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। रांची, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
तापमान में आई गिरावट
बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। मौसम में बदलाव के कारण बुधवार के बाद से अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में सबसे अधिकतम तापमान सिमडेगा में बृहस्पतिवार को 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।