"झारखंड को इस बजट से जो उम्मीद थी वह पूरी नहीं हुई", केंद्रीय बजट पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने दी प्रतिक्रिया

Wednesday, Jul 24, 2024-05:14 PM (IST)

रांची: वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ अच्छी बातें भी हैं जैसे युवाओं को हर साल एक 1 करोड़ अप्रेंटिसशिप देना।

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि इसके अलावा जो ट्राइबल गांव के लिए योजना लाई गई है यह सब है, लेकिन अगर झारखंड की बात करूं तो झारखंड को इस बजट से जो उम्मीद थी वह पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड सूखाग्रस्त क्षेत्र है। इस साल के साथ-साथ पिछले 2-3 सालों में झारखंड में बरसात उतनी नहीं हुई जिस कारण राज्य सुखार की चपेट में है।

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि अगर कहा जाए तो राज्य को इस बजट से जो उम्मीदें थी वह उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static