झारखंड के चंदन पर आया चीन की छियाओ जियाओ का दिल, साहिबगंज में लिए सात फेरे; सोशल मीडिया पर Viral हो रही दोनों की Love Story

Monday, Dec 08, 2025-11:35 AM (IST)

Jharkhand News: प्यार एक खूबसूरत एहसास है। अगर प्यार सही इंसान से हो जाए तो जिंदगी जन्नत बन जाती है। वहीं, अगर प्यार गलत इंसान से हो जाए तो पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। अपने प्यार को पाने के लिए हम सात समंदर भी पार कर जाते हैं। ताजा मामला झारखंड के साहिबगंज से आया है जहां चीन की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के लिए भारत पहुंची।

चीन से भारत पहुंची छियाओ जियाओ
बताया जा रहा है कि चंदन नामक युवक झारखंड का रहने वाला है और छियाओ जियाओ नामक युवती चीन की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात चीन और लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने की ठानी जिसके चलते छियाओ जियाओ चीन से भारत पहुंची।

6 दिसंबर को साहिबगंज के विनायक होटल में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी की। शादी में रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए। शादी के बाद नए जोड़े को लोगों ने खूब शुभकामनाएं दीं और खुशहाल जीवन की कामना की। शादी की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हर कोई इस प्रेम कहानी की सराहना कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static