हॉकी इंडिया सब जूनियर में Jharkhand ने दर्ज की जीत, पूल A में असम हॉकी को बड़े स्कोर से हराया
Thursday, Sep 28, 2023-02:44 PM (IST)

रांची: झारखंड में पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला ईस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 के चौथे दिन बुधवार को झारखंड, मणिपुर और ओडिशा ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
दिन के पहले मैच में हॉकी झारखंड ने सब जूनियर महिला वर्ग के पूल ए में असम हॉकी को 24-0 के बड़े स्कोर से हराया जबकि दिन के दूसरे मैच में मणिपुर हॉकी ने हॉकी बिहार को 8-2 से हराया। तीसरे मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी बंगाल को 12-0 से हराया। सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में दिन के चौथे मैच में हॉकी झारखंड ने असम हॉकी को 10-0 से हराया।
दिन के पांचवें मैच में सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में मणिपुर हॉकी ने हॉकी बिहार को 3-0 से हराया। दिन के आखिरी मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में हॉकी बंगाल को 13-0 से हराया।