झारखंड पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, कुख्यात लव कुश शर्मा बिहार से गिरफ्तार
Saturday, Dec 17, 2022-12:22 PM (IST)

रांची: झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। काफी लंबे समय से पुलिस की टेंशन बना कुख्यात लव कुश शर्मा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने लगातार उसे तलाश कर के दबोचा है। वहीं, लव कुश के साथ-साथ एक और व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने कुख्यात लव कुश शर्मा को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे उसके रिश्तेदार के घर से दबोचा है। गौरतलब है कि लवकुश शर्मा के इशारे पर 27 जनवरी को मोराबादी मैदान स्थित शिबू सोरेन के आवास के सामने कुख्यात अपराधी कालु लामा की ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
काफी तलाशने के बाद पुलिस ने पकड़ा रंगेहाथ
इसके बाद से लवकुश शर्मा फरार हो गया था, जिसके बाद से ही रांची पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी लवकुश वर्मा की तलाश में जुट गई थी। एटीएस लगातार लवकुश शर्मा को लेकर अपनी सूचनाओं को एकत्र कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी, लेकिन लवकुश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी परेशान हो रही थी।