झारखंड पुलिस ने PLFI नेता दुर्गा सिंह को किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था

Friday, Mar 14, 2025-01:50 PM (IST)

गुमला: पुलिस ने माओवादियों से अलग हुए धड़े ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई)' की केंद्रीय समिति के सदस्य दुर्गा सिंह उर्फ ​​पंजारी सिंह को झारखंड के गुमला जिले में गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बीते गुरुवार यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात कामडारा थाना क्षेत्र में मुरुमकेला तेतरटोली गांव के पास छापेमारी के दौरान पीएलएफआई के संस्थापक सदस्यों में से एक दुर्गा को गिरफ्तार किया गया। गुमला के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पीएलएफआई नेता दिनेश गोप के जेल जाने के बाद दूसरे नंबर के कमांडर के रूप में दुर्गा संगठन का नेतृत्व संभाले हुए था तथा वह 18 आपराधिक मामलों में वांछित है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ हमे खुफिया सूचना मिली थी कि कई पीएलएफआई सदस्यों के साथ दुर्गा इलाके में है और किसी आपराधिक घटना की साजिश रच रहा है।''

सिंह ने कहा कि मुर्मूकेला तेतारटोली गांव में सुरक्षाबलों ने दुर्गा के अलावा पीएलएफआई के ‘एरिया कमांडर' कालेश्वर हजाम उर्फ टेंपू हजाम और राजकुमार सिंह (रांची के ओरमांझी के निवासी) को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके कब्जे से एक डबल बैरल राइफल, एक देशी रिवाल्वर और आठ कारतूस बरामद किए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static