झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लातेहार में JJMP के उग्रवादी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Thursday, Feb 13, 2025-09:10 AM (IST)

लातेहार: लातेहार में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, मनिका थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि मनिका के सनगड़वा मार्ग पर उग्रवादी कोई बड़ा घटना करने के लिए कारित है। जिसपर पुलिस के सत्यापन में बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार किया । गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के बारियातु निवासी अर्जुन सिंह के रूप में की गयी है। 

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने उसके पास से पुलिस ने 7.65 एमएम का एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उग्रवादी अर्जुन सिंह जेजेएमपी के दस्ता के सदस्य एवं स्पोटर के रूप में काम करता रहा है। उसके विरुद्ध मनिका थाना में दो मामला दर्ज है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static