झारखंड में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान, पुलिस ने बच्चों एवं आम जनों को बताए दुष्प्रभाव
Monday, Feb 10, 2025-09:40 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_09_54_357037443destroyopiumcultivation.jpg)
रांची: झारखंड पुलिस द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।
अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत बच्चों एवं आम जनों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों से युक्त रैपर लगा चॉकलेट वितरित किया गया एवं लोगों को अवैध अफीम की खेती न करने के संबंध में जानकारियां दी गई ।
बता दे कि अभियान के तहत चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी चौका के नेतृत्व में ग्राम रंगामटिया हेंस्साकोचा पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं चॉकलेट वितरित किया गया। कांडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी कांडरा के नेतृत्व में हुदू पंचायत के जंगली खास गांव में जागरूकता अभियान चलाकर चॉकलेट वितरित किया गया तथा कुचाई थाना दलभंगा ओ0पी0 अंतर्गत दलभंगा साप्ताहिक बाजार में जागरूकता अभियान चलाते हुए चॉकलेट का वितरण किया गया।