Jharkhand News: उफान पर खरकई और स्वर्णरेखा नदियां, 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Thursday, Aug 03, 2023-03:47 PM (IST)

जमशेदपुर: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जल स्तर बढ़ने के मद्देनजर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बीते बुधवार को इस्पात नगरी में दोनों नदियों से 100 फुट के दायरे में निषेधाज्ञा लगा दी।

धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा ने खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जल स्तर बढ़ने के मद्देनजर मानव जीवन की सुरक्षा के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाई है। निषेधाज्ञा 5 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शाम 4 बजे खरकई नदी का जल स्तर आदित्यपुर ब्रिज पर खतरे के निशान 129 मीटर पर पहुंच गया, जबकि स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 121.50 मीटर से कुछ नीचे 118.48 मीटर तक पहुंच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static