Monsoon के आते ही खरखई व स्वर्णरेखा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को खतरा! IMD ने की ये अपील
Wednesday, Jun 18, 2025-12:31 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में बीते मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के 24 में से 18 जिलों में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मानसून के आने पर मौसम विभाग ने जमशेदपुर में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिला में आज यानी 18 जून से 19 जून की सुबह 8:30 बजे तक पूर्वी सिंहभूम जिला में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि लोग सजग एवं सतर्क रहें। इसके अलावा खरखई एवं स्वर्णरेखा नदी के किनारे भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने खरखई एवं स्वर्णरेखा नदी के किनारे तथा अन्य निम्न इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भारी बारिश के दौरान सुरक्षित ऊंचे स्थानों में शरण लें, नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।