Chhath Puja 2025: झारखंड के बाजारों में छठ पर्व को लेकर लगी रौनक, आकर्षक लाईट से जगमग हो रहे तालाब; शाम को डुबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

Monday, Oct 27, 2025-03:15 PM (IST)

Chhath Puja 2025: कोडरमा: झारखंड में छठ पर्व की बड़ी ही धूम देखी जा रही है। बाजारों में रौनक लगी हुई है। पूजा सामग्री की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी हुई है। बात करें कोडरमा की तो यहां झुमरी तिलैया शहर समेत जिले के विभिन्न बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

झंडा चौक के ओवरब्रीज में सूप, दौरा, मिट्टी के बर्तन, दिया समेत अन्य सामग्री से बाजार सजा हुआ है। जिले में करीब 10 करोड़ से ज्यादा फल की बिक्री हुई है। इसके अलावा पूजा में लगने वाले अन्य सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। छठ पर्व की खरीदारी के लिए महिलाएं ही नहीं पुरूष भी बाजार पहुंचे। वहीं, पर्व को लेकर जिले के विभिन्न छठ घाट सज धज कर तैयार है। आकर्षक लाईट सज्जा से तालाब जगमग हो रहे हैं।

बता दें कि आज सोमवार को डुबते और कल यानी मंगलवार को उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। छठ की शुरूआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुई थी। राज्य में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह का माहौल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static