New Year सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है Jharkhand! इन खूबसूरत जगहों पर करें Visit, यादगार होगी नई शुरुआत!

Saturday, Dec 27, 2025-05:43 PM (IST)

New Year 2026: 4 दिनों बाद नया साल शुरू होने वाला है। इस दिन सभी लोग जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग अपनी फैमिली के साथ कहीं बाहर घूमने जाते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें।

दरअसल, झारखंड में कई ऐसी जगहें हैं, जो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट हैं। इनमें से एक है नेतरहाट... छोटानागपुर की पहाड़ों की रानी नेतरहाट में न्यू ईयर में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे झारखंड की शान भी कहा जाता है। यहां की पहाड़ियों पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना अपने आप में एक अद्भुत क्षण होता है। इसलिए पर्यटकों के बीच नेतरहाट काफी लोकप्रिय है।

PunjabKesari

पतरातू घाटी
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पतरातू घाटी सबसे बेस्ट है। यहां की खूबसूरत वादियां और घुमावदार जलेबी जैसी सड़कें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यहां अगर कोई एक बार आ गया तो उसका बार-बार आने का मन करेगा।

PunjabKesari

दशम फॉल
दशम फॉल अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। अगर आप भी झरने का आनंद लेना चाहते हैं तो न्यू ईयर पर यहां जरूर आएं। दशम जलप्रपात रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर रांची -जमशेदपुर मार्ग पर स्थित है। कांची नदी का पानी लगभग 144 फीट की ऊचाई से बहता है, जिससे एक शानदार झरना उत्पन्न होता है, जिसे दशम फॉल्स कहा जाता है। कुछ लोगों का कहना है की अधिक ऊंचाई की वजह से इस झरने के गिरते समय 10 धाराएं बनती है। इन्हीं धाराओं की वजह से इस जलप्रपात का नाम दशम जलप्रपात पड़ा।

PunjabKesari

बेतला नेशनल पार्क
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए झारखंड का बेतला नेशनल पार्क एक बेहतरीन जगह है। इसे पलामू टाइगर रिजर्व भी कहते हैं। बेतला नेशनल पार्क में जंगली हाथी, हिरण, बंदर, तेंदुआ, जैसे कई सारे जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे।

PunjabKesari

जमशेदपुर
जमशेदपुर में आप जूलॉजिकल पार्क, दलमा झील, हुडको झील और जुबिली झील घूमने जा सकते हैं। जमशेदपुर से सटे और भी कई पर्यटक स्थल हैं, जहां आप नया साल मना सकते हैं।

PunjabKesari

मैथन डैम
धनबाद जिले में स्थित मैथन डैम आस्था और सौंदर्य का अद्भुत संगम है। प्रकृति की गोद में बसे इस डैम का नजारा देखने और मां कल्याणेश्वरी देवी के दर्शन के लिए यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। फैमिली के साथ घूमने के लिए यह बेहद खास पर्यटन स्थल है।

PunjabKesari

हुंडरू जलप्रपात (Hundru Falls)
झारखंड के रांची के पास स्वर्णरेखा नदी पर बना एक प्रसिद्ध और ऊंचा झरना है, जो 320 फीट (लगभग 98 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है और यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पिकनिक स्थलों और पनबिजली उत्पादन के लिए जाना जाता है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और रांची से लगभग 45 किमी दूर स्थित है। यहां भी आप न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static