Jharkhand Heat Alert: झारखंड में मार्च में ही हुई जून वाली गर्मी, कर्कश धूप से लोगों का बेहाल; आज 42 डिग्री जा सकता है तापमान

Friday, Mar 28, 2025-01:18 PM (IST)

Jharkhand Heat Alert: मार्च महीने में ही झारखंड में गर्मी (Heat) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य में तापमान (Temperature) 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है जिससे लोगों का गर्मी से हाल बेहाल होने लगा है।

PunjabKesari

आज 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान ।। Aaj ka Mausam ।।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब या इसके पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। गढ़वा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 

PunjabKesari

आसमान से बरस रहे आग के गोले 

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में अभी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे धूप इतनी तेज थी कि मानो आसमान से आग के गोले बरस रहे हो। गर्म हवा ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने को कहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static