झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से लाया गया चेन्नई

8/2/2022 10:34:30 AM

रांचीः झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार को एक बार फिर बिगड़ गई और देर शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चिंतित नजर आए और वे जगरनाथ महतो देखने पहुंचे।

इससे पहले झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन की कार्यवाही के दौरान शिक्षामंत्री की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल निकट स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी महसूस की, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिक्षामंत्री का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पारस हॉस्पिटल जाकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेप पूछा।

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है और खतरे की कोई बात नहीं हैं। बताया गया है कि हॉस्पिटल में भर्ती जगरनाथ महतो को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं जगरनाथ महतो के पूर्व के मेडिकल केस को देखते हुए पारस अस्पताल के डॉक्टरों ने हैदराबाद के डॉक्टरों से भी संपर्क किया है। हैदराबाद के डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आनन-फानन में चेन्नई शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static