झारखंड कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर जताया शोक

Tuesday, Sep 14, 2021-10:37 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

डॉ. उरांव ने कहा कि ऑस्कर फर्नांडिस जैसे नेताओं ने अपना पूरा जीवन संगठन को समर्पित कर दिया और उन जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी आज लगतार आगे बढ़ रही है। संगठन के प्रति उनकी ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

पार्टी के प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने भी पार्टी के दिग्गज, सर्वमान्य और संगठन के आधार स्तंभ रहे ऑस्कर फर्नांडिस के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विनय सतीश


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static