झारखंड के मुख्यमंत्री ने 5 सितंबर तक सहायक शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

Tuesday, Jun 25, 2024-08:42 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पांच सितंबर तक राज्य में 26,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करें।

PunjabKesari

चंपई सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षकों की भर्ती की सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं।''

PunjabKesari

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static