घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी को मारा थप्पड़ तो आक्रोशित पत्नी ने धारदार हथियार से काट डाला प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक
Monday, Aug 18, 2025-12:45 PM (IST)

Lohardaga News: पति-पत्नी में अक्सर नौंक-झौंक होती ही रहती है। पति-पत्नी का रिश्ता ही ऐसा होता है कि कभी लड़ाई तो कभी प्यार, लेकिन झारखंड के लोहरदगा में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला।
मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया जिस बात से आक्रोशित पत्नी ने पति का धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
डाॅक्टरों का कहना है कि अधिक खून बह जाने से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि जरुरत पड़ने पर उसे रांची रेफर किया जायेगा।