Holi 2025: झारखंड में BJP नेताओं ने धूमधाम से मनाई होली, फगुआ के गीतों पर जमकर झूमे पार्टी के कार्यकर्ता

Saturday, Mar 15, 2025-10:31 AM (IST)

Holi 2025: झारखंड में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रांची के हरमू स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

PunjabKesari

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की जनता को दी होली की शुभकामनाएं

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी के साथ प्रदेश के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद थे। फगुआ के गीतों पर बाबूलाल मरांडी और पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता जमकर झूमे। मरांडी ने झारखंड की जनता को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली स्नेह, सौहार्द और उल्लास के रंग सभी के जीवन में भरे यही कामना करते हैं।

PunjabKesari

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह ऐसा मौका है, जिसमें सारे लोग तमाम मतभेदों को भूलकर रंगों के बीच एक हो जाते हैं। हमें सौहार्द्र के साथ एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static