केंद्रीय बजट पर बोले हेमंत सोरेन- आत्मनिर्भर भारत' नहीं ‘आत्मबेचो भारत' हो गया देश

2/2/2021 11:13:25 AM

 

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकसभा में पेश केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में सोमवार को कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत इतनी बार बोला गया है कि अब वह आत्मबेचो भारत सा हो गया है।'' यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बजट में पता चला है, ‘अब नौकरी पेशा वालों की भी खैर नहीं है।

सीएम ने कहा कि डिविडेंड (लाभांश) में भी हिस्सेदारी लेने की तैयारी सरकार कर चुकी है।'' उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल में सेस बढ़ गया, गरीबों का जो मनरेगा है उसमें कोई बदलाव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के केन्द्रीय बजट पर इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static