करमा विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया दु:ख

9/18/2021 5:05:46 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करमा डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

इस बीच लोक जनशक्ति पाटर्ी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना की जांच की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static