हेमंत सोरेन ने पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल के आकस्मिक निधन पर व्यक्त किया शोक

5/31/2022 3:46:46 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज विधानसभा परिसर में दिवंगत प्रशांत कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने दिवंगत प्रशांत कुमार की धर्मपत्नी ममता देवी और पुत्र शिवम स्नेही तथा शुभम स्नेही से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन अत्यंत दु:खद है। लोगों के बीच रहकर उनके दुख -दर्द और परेशानियों को दूर करना उनकी हमेशा से ही विशेष प्राथमिकता रहती थी ।

सीएम ने आगे कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static