हेमंत सोरेन ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर राज्यवासियों को दी बधाई

Tuesday, May 03, 2022-05:33 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य वासियों को अक्षय तृतीया' के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने मंगलवार को कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए, यही कामना करता हूं। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन मे हमेशा सुख- समृद्धि, खुशहाली और शांति बनी रहे तथा आप सदैव उन्नति करें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static