बाबूलाल मरांडी का आरोप- हेमंत सरकार ने झारखंड वासियों के साथ की वादाखिलाफी

10/26/2021 4:31:30 PM

 

चतराः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर प्रदेशवासियों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त हेमंत सोरेन ने जितने भी वादे किए गए थे, उसमें से एक भी पूरे नहीं हुए हैं।

मरांडी ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दो वर्ष के शासन में हेमंत सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। इस सरकार ने रोजगार एवं विकास के मुद्दे पर झारखंडवासियों को धोखा दिया है। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। राज्य का विकास भी अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही गई थी, लेकिन कब और कितने कर्ज माफ किए गए उसका भी कुछ अता पता नहीं। प्रतिपक्ष के नेता पद के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार सब कुछ अपने पास रखना चाहता है। कायदे-कानून से इस परिवार को कोई मतलब नहीं है।

केंद्र सरकार के क्रियाकलापों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासन में देश का समुचित विकास हो रहा है। कोरोना की रोकथाम के लिए एक सौ करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन मोदी सरकार की द्दढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। मरांडी ने पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ती कीमतों के सवाल पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल व डीजल की कीमतें अनियंत्रित होने की वजह से जनता को महंगे दाम पर पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ रहा है। मोदी सरकार वाहनों के संचालन के लिए वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में जनता को ईंधन के वैकल्पिक साधन का लाभ प्राप्त होने लगेगा। सं.सतीश वार्ता नननन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static