गिरिडीह में मछली खाने से परिवार के 6 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग, दादा- पोते की मौत

1/8/2022 3:08:55 PM

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के पकाबाद गांव में फूड पॉइजनिंग से शुक्रवार को दादा-पोते की मौत हो गई जबकि छह अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पकाबाद गांव निवासी कुल्लू राणा के परिवार के सदस्यों ने कल देर शाम बाजार से मछली खरीदा था।

इसके बाद मछली पकाकर सभी ने भोजन किया। मछली खाने के बाद से दो लोगों की तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने घर में मौजूद दवाई दी। हालांकि, तबियत अधिक बिगड़ने से दूसरे दिन कुल्लू राणा और उनके आठ वर्षीय पोते बिपिन राणा की मौत हो गयी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद देवरी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जांच की। फूड पॉइजनिंग के शिकार छह लोगो को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static