Gold price: सोने की कीमतों में लगातार तेजी... जानें झारखंड में प्रति 10 ग्राम सोने का रेट
Friday, Feb 07, 2025-02:23 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_14_48_551956499todaygoldpriceinjharkha.jpg)
Today Gold Price in Ranchi: सोने की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है। वहीं शादियों का सीजन चल रहा है। यदि आप भी अपने बच्चों की शादी ब्याह के लिए सोने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको सोने की कीमतों के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है। बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत ( Today Gold Price in Ranchi) 82,100 रुपए हो गई है और वहीं 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 86,210 रुपए दर्ज किया गया है। इधर, चांदी की कीमत (Today Silver Price in Ranchi) प्रति किलो 1,07,000 रुपए दर्ज की गई है। बता दें कि राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में गुरूवार को 22 कैरेट सोने का मूल्य प्रति 10 ग्राम 81,850 रुपए दर्ज किया गया जबकि 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 85,940 रुपए की कीमत से बेचा गया।
सोने की कीमतें(Gold Price) कौन तय करता?
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) सोने की कीमतें तय करता है। भारत में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) आयात शुल्क और अन्य टैक्स जोड़कर रिटेल कीमतें निर्धारित करता है।
कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक
गौरतलब हो कि सोने की कीमत केवल मांग और आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों और आर्थिक घटनाओं से भी प्रभावित होती है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स, और अन्य वैश्विक व्यापारिक गतिविधियां सोने की कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं। सोने और चांदी की कीमतों में ये उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यह उनके निवेश पर असर डालता है। वहीं बताया जा रहा है कि अगर वैश्विक अस्थिरता जारी रही और डॉलर कमजोर हुआ, तो सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर निवेशकों की रुचि सोने में बनी रही, तो यह जल्द ही 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर भी पार कर सकता है।