Gold Price in Ranchi: : सोना में निवेश करने का है प्लान... तो पहले जान लें आज क्या है 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट?

Friday, Feb 14, 2025-04:17 PM (IST)

Gold Price in Ranchi: अगर आप सोने अथवा चांदी में निवेश (Investment in Gold) करने का प्लान कर रहें है तो आपको इस खबर में हम राजधानी रांची में सोने और चांदी की ताजी कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। बता दें कि 22 व 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखा जा रहा है। आज 14 फरवरी 2025 यानी शुक्रवार 2025  झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार(Gold rate in ranchi) में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 81,550 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 85,630 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की  कीमत 1,07,000 रुपए है।

जाने कैसे करें शुद्ध सोने की पहचान 

बता दें कि सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट होता है, लेकिन आभूषण आमतौर पर 22 कैरेट में बनते हैं, क्योंकि 24 कैरेट का सोना आभूषण बनाने में बहुत मुलायम होता है।

सोने की कीमतें कौन तय करता?

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) सोने की कीमतें तय करता है। भारत में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) आयात शुल्क और अन्य टैक्स जोड़कर रिटेल कीमतें निर्धारित करता है।

कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक

गौरतलब हो कि सोने की कीमत केवल मांग और आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों और आर्थिक घटनाओं से भी प्रभावित होती है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स, और अन्य वैश्विक व्यापारिक गतिविधियां सोने की कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं। सोने और चांदी की कीमतों में ये उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यह उनके निवेश पर असर डालता है। वहीं बताया जा रहा है कि अगर वैश्विक अस्थिरता जारी रही और डॉलर कमजोर हुआ, तो सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि अगर निवेशकों की रुचि सोने में बनी रही, तो यह जल्द ही 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर भी पार कर सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static