शादी से लौट रहे परिवार के साथ भयानक हादसा, कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

Thursday, Apr 30, 2026-02:04 PM (IST)

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक कार और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना धनवार थाने के अंतर्गत लाल बाजार इलाके में हुई। धनवार थाने के प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया, "एक कार की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के समय कार में सवार सभी सात लोग शादी के समारोह से लौट रहे थे।" 

कुमार के अनुसार, मृतकों की पहचान बंगाली हादी (70) और कुमकुम कुमारी (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static