रांची पहुंची पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस, रेल से ऑक्सीजन प्राप्त करने वाला 15वां राज्य बना झारखंड

5/27/2021 9:49:17 AM

रांचीः वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से जारी जंग के बीच भारतीय रेलवे की ओर चलाई जा रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस बुधवार को रांची पहुंच गई। झारखंड ने पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस की अगवानी की और यह रेल से ऑक्सीजन प्राप्त करने वाला देश का 15वां राज्य बन गया।

भारतीय रेलवे ने अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में 1080 से अधिक टैंकरों में 17,945 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाई है।अबतक 272 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़यिों ने अब तक अपनी यात्राएं पूरी कर ली हैं और विभिन्न राज्यों को सहायता पहुंचाई है। रेलवे का यह प्रयास रहा है कि ऑक्सीजन का अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक संभव ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अबतक 15 राज्यों- उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम को ऑक्सीजन सहायता पहुंचाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static