झारखंड में बढ़ी बिजली की दरें, विधुत नियामक आयोग ने 7.66% दरों में इजाफे की दी अनुमति

2/29/2024 11:50:08 AM

Ranchi: एक ओर सरकार राज्य में उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा करती है। वहीं राज्य का बजट पेश होने के दूसरे ही दिन JBVNL ने राज्य में बिजली की नई दरों की घोषणा कर दी। बता दें कि JBVNL ने राज्य में बिजली की नई दरों में 39.71% टैरिफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। जिसे विधुत नियामक आयोग ने जांच के बाद 7.66% टैरिफ बढ़ाया।

उपभोक्ता अगर 5 दिनों के अंदर बिल का भुगतान करेंगे तो 2% का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं तय समय पर ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को 1% की मिलेगी राहत मिलेगी, जो कि अधिकतम सीमा 250 RS तक रहेगी। नई दरें 01 मार्च से लागू होंगी। नयी बिजली दरों में डोमेस्टिक (रूरल) 5.80 पूर्व में था, अब 6.30 प्रति यूनिट लगेगा। फिक्स चार्ज में 25₹ की बढ़ोतरी की गई है। डोमेस्टिक अर्बन 6.30 को बढ़ा कर 6.65 किया गया है। डोमेस्टिक(रूरल) पूर्व में 5.80 और अब 50 पैसा बढ़ा कर 6.30 पर यूनिट चार्ज लगेगा। फिक्स चार्ज में 25₹ की बढ़ोतरी, अब 75₹ फिक्स्ड चार्ज लगेंगे।

डोमेस्टिक (अर्बन) पूर्व में 6.30, अब 6.65 प्रति यूनिट लगेंगे। वहीं फिक्स चार्ज पूर्व की तरह 100₹, कमर्शियल (रूरल) पूर्व में 5.80 अब 6.10 बिल लगेगा। फिक्स चार्ज में 20rs बढ़ोतरी की गई है। वहीं कमर्शियल (अरबन) पूर्व में 6.15, अब 6.65? प्रति यूनिट लगेगा। वहीं फिक्स चार्ज में 50rs की बढ़ोतरी की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static