दुमका में डबल मर्डर से फैली सनसनी, हमलावर ने तेजधार हथियार से बुजुर्ग दंपति को उतारा मौत के घाट

Tuesday, Sep 02, 2025-11:48 AM (IST)

Dumka Double Murder: झारखंड के दुमका जिले में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक दंपति की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जबकि उनकी दो बेटियों  को घायल कर दिया। इस हत्याकांड के बाद दुमका में तनाव का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव की है। मृतक शख्स की पहचान 63 वर्षीय साहेब हेम्ब्रम और उसकी पत्नी 60 वर्षीय मंगली किस्कु के रूप में हुई है। घायलों में मृतक दंपति की दो बेटियां 25 वर्षीय हीरामुनि हेम्ब्रम और 17 वर्षीय बेनी हेंब्रम शामिल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार रात तेजधार हथियार से हमला कर दंपति को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उनकी दो बेटियां को भी निशाना बनाया। वही इस हमले में दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static