झारखंड में कोरोना से आठवीं मौत, रिम्स में भर्ती 69 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

6/9/2020 3:29:38 PM

रांची: झारखंड में कोरोना का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस कारण राज्य में कोरोना से अब तक 7 मौतें हो चुकी हैं। वहीं इसी क्रम में मंगलवार को बोकारो की रहने वाली 69 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। राज्य में कोरोना से यह आठवीं मौत है।

जानकारी के अनुसार, बोकारो के फुसरो की रहने वाली थी। कुछ समय पहले से वह ब्रेन हैमरेज की भी शिकार थी। इस कारण उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वहां महिला का जब कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। कुछ दिन इलाज के बाद महिला ने आज दम तोड़ दिया।

बता दें कि केवल 8 जून को ही झारखंड में 187 मरीज मिले हैं। वहीं अब तक सबसे अधिक रांची में 146 संक्रमित मिले हैं जिसमें 123 कोरोना संक्रमित ठीक हुए और तीन की मौत हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static