दुमका: डैम में डूबने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, शव बरामद

12/7/2020 12:15:32 PM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के मसानजोर डैम से पुलिस ने रविवार को एक वृद्ध का शव बरामद किया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र के निरुआपाहाड़ी गांव निवासी चांदो हांसदा (65) शनिवार की शाम में मसानजोर डैम के जलाशय के उपरी भाग में मछली पकड़ने गये थे। मछली मारने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गये और डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया हैं।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए दुमका भेज दिया है। मसानजोर डैम के उपरी भाग में अलग-अलग गांव के लोग प्रतिदिन रात में मछली पकड़ने जाते हैं। इस कारण अक्सर डैम में डूबने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static