जामताड़ा में शराबी पोते ने की वृद्ध दादी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

1/25/2021 1:53:34 PM

जामताड़ाः झारखंड में जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में शराबी पोते ने वृद्ध दादी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाड़ीह गांव निवासी मनोज राय शराब के नशे में धुत रहता था। इसे लेकर घर में अक्सर कलह होता रहता था।

इसी क्रम में शनिवार को पुन: मनोज शराब के नशे में घर पहुंचा था। दादी ने जब उसे शराब पीने से मना किया तो नशे में धुत पोते 70 वर्षीय दादी की जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नारायणपुर थाने की पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए जामताड़ा भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। आरोपित मनोज राय के खिलाफ थाना कांड संख्या 13/21 में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static