Ranchi में डबल मर्डर: अज्ञात अपराधियों ने दंपती पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों की मौत

Thursday, Feb 22, 2024-12:35 PM (IST)

Ranchi: झारखंड के रांची (Ranchi) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक दंपति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे दंपति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari

अपराधियों ने दंपती पर चलाई कई गोलियां
मामला जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र में ओझा मार्केट के पास जनक नगर का है। बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव नामक युवक शाम में अपने घर लौटा था और उसकी पत्नी घर के बाहरी हिस्से में खाना बना रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 अपराधी पहुंचे और दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद से पुलिस अपराधियों के पकड़ने के लिए जुट गई है। अपराधियों को सीसीटीवी में देखा गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हमलावर अपराधियों की पहचान में जुटी है। पंडरा पुलिस ने दोनों अपराधियों के फोटो जिले के सभी थानों को भेजे हैं, ताकि उनकी पहचान की जा सके।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि मृतक बिरसा उरांव हत्या के एक मामले में जेल से सजा काटकर कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था। बिरसा ने 3 शादियां की थीं। बिरसा आपराधिक किस्म का रहा है। पंडरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप बिरसा पर लगा था। पुलिस ने बिरसा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 9 साल तक जेल में रहने के बाद डेढ़ महीने पहले ही वह बाहर निकला था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे कोई रंजिश या जमीन का विवाद हो सकता है। इसके अलावा बिरसा उरांव का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static