Deoghar: पारिवारिक झगड़े की वजह से 2 मासूम बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

2/5/2023 3:37:03 PM

देवघर: झारखंड के देवघर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला ने 2 बच्चों के साथ दी जान
मामला जिले के देवरी थाना अंतर्गत माधोपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय महिला अपने 12 वर्षीय बेटा नितेश कुमार व 8 वर्षीय बेटा अजीत को लेकर घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी, जिसके बाद ससुराल वालों ने जमुई स्थित मायके में लोगों को इसकी सूचना दी। मायके वालों ने महिला की खोजबीन की, जिसके बाद जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर गंगटी गांव के निकट महिला और उसके दोनों बेटों का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

"महिला को किया जा रहा था प्रताड़ित"
मामले में मृतका के भाई चंदन कुमार ने बताया कि साल 2005 में प्रमिला की शादी गिरिडीह के मोहन यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद मोहन रोजगार के लिए बाहर चला गया, जिसके बाद ससुराल के अन्य सदस्य के साथ प्रमिला को प्रताड़ित करने लगे। कई बार सामाजिक स्तर पर समझाइश भी हुई थी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static